back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tamil Nadu में 10 ठिकानों पर ED का एक्शन, आबकारी मंत्री सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर छापेमारी

ED ने गुरुवार 6 मार्च को तमिलनाडु सरकार के आबकारी मंत्री और DMK नेता सेंथिल बालाजी के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई।

नई दिल्ली, ऱफ्तार डेस्क। ED ने गुरुवार 6 मार्च को तमिलनाडु सरकार के आबकारी मंत्री और DMK नेता सेंथिल बालाजी के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई। अधिकारियों ने करूर समेत तमिलनाडु के अलग-अलग शहरों में 10 स्थानों पर एक साथ छापे मारे।

केंद्रीय सुरक्षा के बीच हुई छापेमारी

ED की टीमों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर छापेमारी की। करूर में शक्ति मेस के मालिक कार्तिक, 80 फीट रोड इलाके के एमसीएस शंकर और रायनूर इलाके में कोंगू मेस के मालिक मणि के घरों पर तलाशी ली गई। इसके अलावा, अन्य शहरों में भी ED ने एक्शन लिया।

क्या है मामला?

सेंथिल बालाजी पर आरोप है कि जब वे AIADMK सरकार में परिवहन मंत्री थे, तब उन्होंने नौकरी देने के बदले रिश्वत ली थी। इस मामले में अगस्त 2022 में ED ने उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। 14 जून 2023 को उन्हें गिरफ्तार किया गया और वे करीब 471 दिन जेल में रहे। सेंथिल बालाजी ने निचली अदालतों और मद्रास हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। आखिरकार, सितंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

AIADMK से DMK तक का सफर

सेंथिल बालाजी पहले AIADMK के सदस्य थे, लेकिन बाद में DMK में शामिल हो गए। वर्तमान में वे आबकारी विभाग के साथ-साथ विद्युत और उत्पाद शुल्क विभाग भी संभाल रहे हैं। ED की छापेमारी के बाद तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है। DMK के नेताओं ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है, जबकि विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सही कदम बताया। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है। 2 दिसंबर, 2024 को सर्वोच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार द्वारा उनकी बहाली पर चिंता जताई थी तथा उनके खिलाफ मामले के गवाहों पर पड़ने वाले प्रभाव पर सवाल उठाया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, पेट्रोल 10 रुपये और डीजल पर जीरो एक्साइज ड्यूटी, जानिए सोने-चांदी की कीमतों में कितनी हुई गिरावट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने फ्यूल संकट के बीच आम जनता को राहत दी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से...
spot_img

Latest Stories

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵