back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार 12 वीं की परीक्षा में ई-रिक्शा चालक का बेटा बना स्टेट टॉपर

गोपालगंज, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बुधवार को 12 वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। कला संकाय में गोपालगंज की सड़कों पर ई रिक्शा चलाने वाले जनार्दन साह के पुत्र संगम राज ने 96.4 फीसदी (482) अंक लाकर स्टेट टॉपर बने हैं। इस खबर की सूचना मिलते ही साह के घर में खुशी का माहौल हो गया। संगम ने बताया कि इस सुखद की खबर उन्हें कोचिंग संस्थान में मिली। वे कहते हैं कि जब फोन द्वारा इस परिणाम की सूचना पिताजी ने दी तो वे उस वक्त कैसी खुशी मिली वह इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि गर्व तो है, लेकिन पिता जी की इस सूचना से खुशी के आंसू निकल गए। संगम राज गोपालगंज के कटघरवा गांव के रहने वाले हैं। राज के पिता जनार्दन साह ई-रिक्शा चालक हैं। बेटे को मिली इस सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है। आईएएनएस से बात करते हुए संगम राज कहते हैं कि यह बताने में बहुत गर्व हो रहा है कि उनके पापा ई-रिक्शा चलाते हैं और आज उन्हीं के मेहनत का परिणाम है कि मैं स्टेट टॉपर बना। इस सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को देते हुए कहा कि कोरोना काल में भी शिक्षकों ने पढ़ाई जारी रखी और आज परिणम सबके शामिल है। उन्होंने कहा कि हमें सभी परिस्थितियों में जीना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत और जुनून हो तो दुनिया कि सारी बधाएं दूर हो जाती हैं। बचपन से हमने काफी गरीबी में अपना जीवन गुजारा है। काफी मुश्किलों का सामना कर हम यहां तक पहुंचे हैं, लेकिन हिम्मत कभी नहीं हारी। उन्होंने कहा कि जीवन में कष्ट पहुंचाने के लिए बहुत बाधाएं आती हैं, लेकिन जुनूनी तौर पर लगे रहने पर कामयाबी जरूर मिलती है। उन्होंने सभी छात्रों से लक्ष्य तय करने की अपील करते हुए कहा कि अगर लक्ष्य तय कर उसपर अडिग रहें और जुनून से उस लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत की जाए तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं है। संगम के माता-पिता भी बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। संगम कहते हैं कि इस मौके पर खुशी होना स्वभाविक है। भारतीय प्रशसनिक सेवा के अधिकारी बनने का सपना देख रहे संगम कहते हैं कि वे मेहनत और लग्न के बदौलत खुद का और अपने मां-पापा के सपनों को भी पूरा करेगा। इधर, संगम के स्टेट टॉपर बनने के बाद उसके दोस्तों और शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵