back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Traffic: कांवड़ यात्रा के चलते दिल्‍ली में 23 जुलाई तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

कावड़ यात्रा के चलते दिल्‍ली में कई रुड डायवर्ट है। जो लोग दिल्ली के कालिंदी कुंज से नोएडा और बदरपुर की ओर जाते हैं उनके इस खबर पर ध्‍यान देना चाहिए।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्‍ली में यातायात प्रतिबंध को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। यहां पर कई मार्ग का डायवर्जन किया गया है। जो लोग दिल्ली के कालिंदी कुंज से नोएडा और बदरपुर की ओर जाते हैं उनके इस खबर पर ध्‍यान देना चाहिए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार (15 जुलाई) को कहा कि 23 जुलाई तक कालिंदी कुंज और आस पास के इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

 पुलिस ने बताया कि, यह फैसला कांवड़ियों की सुचारू आवाजाही और जन सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के नोएडा, कालिंदी कुंज और आगरा कैनाल रोड होते हुए फरीदाबाद, गुरुग्राम और राजस्थान की ओर जाने की संभावना है।

ये रास्‍ता रहेगा आधा बंद 

आगरा कैनाल रोड (कालिंदी कुंज से बदरपुर की ओर) का आधा मार्ग प्रतिबंधित रहेगा, और कालिंदी कुंज से नोएडा रोड का आधा मार्ग भी नियमित यातायात के लिए बंद किया जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार, यात्रा के दौरान इन हिस्सों पर भारी आवाजाही का अनुमान है। 

यात्रियों की दी गई ये विशेष सलाह

समय का विशेष ध्‍यान रखते हुए देरी से बचने के लिए, यात्रियों को इसके लिए खास सलाह दी गई है। कि वे नोएडा से दिल्ली जाने के लिए कालिंदी कुंज के बजाय DND फ्लाईवे या आश्रम मार्ग का इस्तेमाल करें तथा आश्रम और DND के लिए बदरपुर होते हुए मथुरा रोड का चुयन किया जा सकता है। 

पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा गया है कि एम्बुलेंस, अग्निशमन दल और पुलिस की गाड़ियों को प्रतिबंधित हिस्सों पर जाने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें सलाह दी गई है कि वे जरुरी ड्यूटी के अलावा अन्य स्थानों पर जाने से बचें।

कांवड़ यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, राजधानी में कावडि़यों को लेकर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में 5000 से अधिक दिल्ली पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की लगभग 50 कंपनियों (5000 से अधिक कर्मियों) को तैनात किया गया है। कांवड़ यात्रा 22 जुलाई तक चले। मंदिर और मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी और ड्रोन पेट्रोलिंग से निगरानी की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में आज कई रास्ते रहेंगे बंद! AI समिट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानिए कौन-कौन से रूट रहेंगे बंद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में शनिवार 21 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। Delhi Traffic Police ने ‘AI इम्पैक्ट...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵