back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Train Accident : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन एक्सीडेंट के चलते सिलीगुड़ी रूट की ये ट्रेनें कैंसिल

Kanchenjunga Express : पश्चिम बंगाल में सोमवार की सुबह हुए रेल हादसे के कारण उस रूट पर परिचालन आज भी प्रभावित है। कई ट्रेनों को रद्द और कई का रूट डायवर्ट किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग में सोमवार को हुए भीषण हादसे के बाद रेलवे द्वारा उस रूट पर काफी एहतियात बरता जा रहा है। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के मद्देनजर रूट की कई ट्रेनों को आज भी रद्द किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनें बदले रूट पर संचालित की जा रहीं हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अनुसार आज (मंगलवार) ट्रेन नंबर 15719 कटिहार-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15720 सिलीगुड़ी-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12042 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12041 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 15724 सिलीगुड़ी-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें रद्द की गईं हैं।

इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12523 सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय बदलकर 12 बजे किया गया है। नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन नंबर 20504 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, सिलचर से आने वाली ट्रेन नंबर 13176 सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी से आने वाली ट्रेन नंबर 12523 नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। 

ट्रैक पर जल्द बहाल होंगी सेवाएं 

कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) शुभेंदु चौधरी ने बताया कि सोमवार की पूरी रात ट्रैक की मरम्मत का काम चला। सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन (NJP) की तरफ जाने वाली दो मालगाड़ियों और एक शताब्दी ट्रेन के साथ एक इंजन का ट्रायल किया गया। बहुत जल्द दुर्घटना स्थल के बगल वाले ट्रैक को शुरू किया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन कंचनजंगा एक्सप्रेस की मरम्मत पूरी होने के बाद आज सुबह कोलकाता के सियालदह स्टेशन पर पहुंची।

इस कारण हुई थी दुर्घटना

सोमवार की सुबह 8:55 बजे उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास मालगाड़ी के ड्राइवर ने सिग्नल की अनदेखी कर ट्रैक पर खड़ीकंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी थी। हादसा दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा में हुआ था, जिसमें 6 यात्री, 3 रेलकर्मियों समेत 9 लोगों की मौत हुई थी। 50 से अधिक लोग घायल हैं। 

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

थाईलैंड में भयानक ट्रेन हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। थाईलैंड में बुधवार, 14 जनवरी की सुबह एक भयानक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। राजधानी...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...