back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केन-बेतवा लिंक परियोजना की डीपीआर तैयार

भोपाल/ नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में फैले बुंदेलखंड की जीवनरेखा कही जाने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर) बनकर तैयार हो चुकी है। यह जानकारी गुरुवार को लोकसभा में खजुराहो से भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से दी गई जानकारी में बताया गया है कि शर्मा ने लोकसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के माध्यम से केन-बेतवा लिंक परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी चाही थी। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत की ओर से इसका जवाब गुरुवार को लोकसभा में प्रस्तुत किया गया। इसमें कहा गया है कि परियोजना का काम समय से चल रहा है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर) बनकर तैयार हो चुकी है। म्ांत्री की ओर से दिए गए जवाब के अनुसार इस परियोजना से मध्यप्रदेश में 8.11 लाख हैक्टेयर तथा उत्तरप्रदेश में 2.51 लाख हैक्टेयर में सिंचाई की जा सकेगी। इस परियोजना से मध्यप्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सागर, दमोह और दतिया जिलों तथा उत्तरप्रदेश के बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश के विदिशा, शिवपुरी और रायसेन जिलों में करीब 62 लाख लोगों को पेयजल भी उपलब्ध कराया जाएगा। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵