back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पर्यटन मंत्रालय और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के बीच हुआ घरेलू समझौता

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। पर्यटन मंत्रालय और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के बीच घरेलू भारतीय पर्यटन के प्रचार और विपणन के लिए सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। पर्यटन मंत्रालय ने पूरे देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में मेसर्स एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड (एएएएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। पर्यटन मंत्रालय देश को पर्यटन उत्पादक बाजारों में एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने का प्रयासरत है, जबकि मेसर्स एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड अपने विस्तृत घरेलू नेटवर्क के बल पर भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संयुक्त घरेलू प्रचार के सामान्य लक्ष्य को प्राप्त करने और पर्यटन बाजारों में पर्यटन मंत्रालय और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के क्रियाकलापों में तालमेल की आवश्यकता पर विचार करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पर्यटन मंत्रालय की ओर से अपर महानिदेशक रूपिंदर बराड़ और मेसर्स एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनीत सूद ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एलायंस एयर भारत सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) को बढ़ावा देने में सबसे आगे है, जिसे प्रधानमंत्री उड़ान- (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत बढ़ावा दिया जा रहा है। मैसर्स एएएएल के सहयोग से एकीकृत विपणन और प्रचार की रणनीति के साथ-साथ एक समन्वित अभियान को पूरा करना इस समझौता ज्ञापन के उद्देश्यों में शामिल है। प्रचार के प्रयासों के विशिष्ट घटकों में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन, मेलों और प्रदर्शनियों में भागीदारी, सेमिनारों, कार्यशालाओं, रोड शो और इंडिया इवनिंग, ब्रॉशर समर्थन व संयुक्त विज्ञापन, आतिथ्य कार्यक्रम के तहत मीडिया और पर्यटन व्यवसाय को देश में आने के लिए आमंत्रित करना आदि शामिल है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵