back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा में डोकलाम पर बवाल! स्पीकर से भिड़ गए राहुल गांधी, बोले – हम न पाकिस्तान पर बोल सकते हैं, न चीन पर…

संसद के बजट सत्र का चौथा दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के साथ शुरू हुआ। संसद में राहुल गांधी ने डोकलाम का मुद्दा उठाया है। इस दौरान जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। नेता विपक्ष राहुल गांधी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए, सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया। राहुल गांधी ने चीन और डोकलाम से जुड़े मुद्दे को उठाया, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने अपने भाषण में पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन नरवणे की एक किताब का हवाला देते हुए दावा किया कि डोकलाम में चीनी टैंक भारतीय सीमा के अंदर करीब 100 मीटर तक आ गए थे। उन्होंने कहा कि वह जो पढ़ रहे हैं, उससे साफ हो जाएगा कि देशभक्त कौन है और कौन नहीं।

राजनाथ सिंह की आपत्ति, बोले- किताब प्रकाशित हुई है क्या?

राहुल गांधी के इस बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तुरंत खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि अगर राहुल जिस किताब का हवाला दे रहे हैं, वह प्रकाशित है तो उसका स्पष्ट उल्लेख करें, वरना सदन में ऐसी बातें न पढ़ी जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन को गुमराह किया जा रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसद में सिर्फ प्रकाशित सामग्री या आधिकारिक रिकॉर्ड का ही हवाला दिया जा सकता है। जो किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है, उस पर चर्चा नियमों के खिलाफ है। इसके बाद राहुल गांधी को बार-बार रोका गया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी खुद मान रहे हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है, ऐसे में उस पर चर्चा का सवाल ही नहीं उठता। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि सदन नियमों से चलता है, बार-बार एक ही मुद्दा उठाना गलत है।

अखिलेश यादव ने किया राहुल का समर्थन

हंगामे के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव राहुल गांधी के समर्थन में खड़े हुए। उन्होंने कहा कि अगर बात देश और चीन से जुड़ी है, तो विपक्ष के नेता को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चीन पर बोलने से डर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस किताब का वह जिक्र कर रहे हैं, उसे जानबूझकर प्रकाशित नहीं होने दिया गया। राहुल ने कहा, “अगर सरकार नहीं डरती, तो मुझे बोलने दिया जाए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोक-झोंक के बाद सदन का माहौल और गरमा गया। स्पीकर ने सभी सदस्यों से सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। लगातार हंगामे के चलते कार्यवाही प्रभावित हुई। डोकलाम और चीन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान ने संसद में सियासी तूफान खड़ा कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...