back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘हिंदू जन्‍मा हूं और हिंदू ही मरूंगा…’, सद्गुरु समारोह में भाग लेने पर पार्टी में उठे सवाल तो बोले डीके

डी.के. शिवकुमार हाल में महाशिवरात्रि के मोके पर तमिलनाडु स्थित ईशा योग सेंटर में शामिल हुए थे। इसे लेकर कर्नाटक कांग्रेस में जंग छिड़ गई है। पार्टी के लोग डिप्‍टी सीएम पर सवाल उठा रहे है।

नई दिल्‍ल, रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि, मैं हिंदू जन्‍मा हूं ओर हिंदू ही मरूंगा।’ डिप्‍टी सीएम ने हाल ही में तमिलनाडु स्थित ईशा योग सेंटर में महाशिवरात्रि के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बोला। शिवकुमार के इस बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस में सियासी जंग छिड़ गई है। पार्टी के कई नेता डिप्‍टी सीएम के द्वारा दिए इस बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। और इसे लेकर लेकर कांग्रेस दो धड़ों में बंट गई है। कर्नाटक सरकार में सहकारिता मंत्री के.एन. राजन्ना ने सवाल उठाया कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की घोर आलोचना करने वालों के समारोह में डिप्‍टी सीएम शिवकुमार कैसे शामिल हो सकते है?

मंत्री के.एन. राजन्ना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘सद्गुरु ने खुद कहा था कि, वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नहीं जानते। है ना? उन्‍होने लोकसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि, शिवकुमार खुद अच्‍छे से जानते है लोकसभा में हमारे नेता के बारे में क्या नहीं कहा। अब उन्हें ही जवाब देना चाहिए कि ऐसे लोगों के साथ आयोजन में भाग लेना कहां तक उचित है।’

‘बचाव में उतरे पूर्व सांसद डी.के. सुरेश’

मामला ज्‍यादा उछलने के बाद शिवकुमार के बचाव में उनके भाई पूर्व सांसद डी.के. सुरेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि शिवकुमार हमेशा से पार्टी को सूचित करके ही ऐसे समारोह में शामिल हुए है। सुरेश ने मीडिया से कहा कि, ‘जब भी शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व को पहले इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना भी पार्टी को दी थी।’

अपने बचाव में क्या बोले शिवकुमार?

डीके शिवकुमार के ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम शामिल होने पर विवाद बढ़ाता जा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस इस मामले में दो धड़ों में बंट गई है। तो वहीं इस मामले में उपमुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार खुद अपनी आस्था को लेकर स्पष्ट किया और कहा कि, ‘मैं हिंदू के रूप में जन्मा था और हिंदू के रूप में मरूंगा।’ डीके शिवकुमार ने कहा, ‘सद्गुरु खुद कर्नाटक से आते है। वह कावेरी जल के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया। वह कुछ महान काम कर रहे हैं। इस आयोजन में कई राजनीतिक दलों के विधायक और नेता वहां मौजूद थे इसलिए, मैं वहां गया। यह मेरी व्यक्तिगत आस्था है।’

विवाद पर ऐक्‍शन ले पार्टी आलाकमान

कर्नाटक सरकार में मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि, इस मसले में पार्टी आलाकमान को संज्ञान लेना चाहिए। अब यह मामला कर्नाटक से उपर उठकर राष्ट्रीय लेवल पर पहुंच गया है। मामले को ज्‍यादा गति न मिले इस लिए शीर्ष नेतृत्‍व इस पर संज्ञान लें। हमें नहीं पता कि सही क्या है और गलत क्या, लेकिन दिल्ली के नेताओं को इस पर ध्यान देना चाहिए।’

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...