back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करूर भगदड़ मामले में विजय की पार्टी TVK के जिला सचिव गिरफ्तार, FIR में कई बड़े नेताओं के नाम

तमिलनाडु के करूर में TVK प्रमुख और अभिनेता विजय की चुनावी रैली में हुई भगदड़ की जांच अब तेज हो गई है। इस घटना को लेकर पार्टी के जिला सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । तमिलनाडु के करूर में आयोजित तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की रैली में मची भगदड़ को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में 41 लोगों की दर्दनाक मौत और 60 से अधिक के घायल होने के बाद TVK के जिला सचिव मथियाझागन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर हत्या, गैर इरादतन हत्या और जन सुरक्षा को खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में TVK के अन्य शीर्ष नेताओं राज्य महासचिव बुस्सी एन आनंद और राज्य संयुक्त सचिव सीटीआर निर्मल कुमार के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, पार्टी प्रमुख और अभिनेता विजय का नाम आरोपियों में नहीं है।

कैसे मची भगदड़ ?

इस दर्दनाक हादसे की पहली गिरफ्तारी जनता के बढ़ते आक्रोश के बीच हुई है। यह भगदड़ उस समय हुई जब अभिनेता विजय की मौजूदगी में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। चश्मदीदों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर पहले से ही भीड़ का भारी दबाव था और तभी अचानक बिजली गुल हो गई। अंधेरे और अव्यवस्था के चलते लोगों में घबराहट फैल गई, जिसके कारण मंच के पास अफरा-तफरी मच गई और हालात बेकाबू हो गए। इस हादसे में जान गंवाने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे।

FIR में क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं? 

एफआईआर में अभिनेता विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, विजय कार्यक्रम स्थल पर लगभग चार घंटे की देरी से पहुंचे, जिससे वहां मौजूद भीड़ में बेचैनी और असंतोष फैल गया। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि विजय के पहुंचने के बाद भी वह काफी देर तक अपने प्रचार वाहन से बाहर नहीं निकले, जिससे मंच के पास पहले से जमा भीड़ और बेकाबू हो गई।

एक अन्य अहम आरोप यह है कि विजय ने वेलुसामीपुरम पहुंचने से पहले बिना अनुमति रोड शो किया, जिस दौरान उनकी गाड़ी भीड़ में फंस गई। पुलिस का दावा है कि इस रोड शो की ना कोई पूर्व सूचना थी और ना ही सुरक्षा प्रबंध, जिससे हालात और बिगड़ गए। इसके अलावा, एफआईआर में TVK के पदाधिकारियों पर भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने न तो अपने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित किया और न ही पुलिस द्वारा दिए गए भीड़ नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Tamil Nadu Assembly Elections: NDA ने के. पलानीस्वामी को घोषित किया CM फेस, जानिए कौन हैं के.पलानीस्वामी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु में बीजेपी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...