back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली एयरपोर्ट पर विवाद, पायलट ने 7 साल की बेटी के सामने यात्री से की मारपीट, उड्डयन मंत्रालय ने लिया संज्ञान

दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर यात्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। एयरलाइन ने पायलट को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक गंभीर विवाद सामने आया है। यात्री अंकित दीवान ने आरोप लगाया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट कैप्टन वीरेंद्र ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार के साथ शारीरिक हमला भी किया। इस घटना में यात्री घायल हो गए और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने मामले को तेजी से सुर्खियों में ला दिया। 

यात्री ने बताया कि पायलट ने उनकी 7 साल की बेटी के सामने उन्हें पीटा, जिससे बच्ची और पूरा परिवार सदमे में है। इस घटना के कारण उनकी छुट्टी पूरी तरह बर्बाद हो गई। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने इस मामले पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए खेद जताया और आरोपी पायलट को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया। एयरलाइन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यात्री ने लगाए ये आरोप

पीड़ित यात्री अंकित दीवान ने सोशल मीडिया पर घटना का ब्योरा साझा किया। उनका कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा जांच के लिए एक विशेष लाइन में जाने के लिए कहा गया, जो आमतौर पर स्टाफ उपयोग करता है, क्योंकि उनके साथ चार महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था। यात्री का आरोप है कि स्टाफ मेरे आगे लाइन ब्रेक कर रहा था. जब मैंने टोका तो कैप्टन वीरेंद्र नाराज हो गए। उन्होंने उन्हें कहा कि क्या आप पढ़े-लिखे नहीं हैं और क्या आप साइन नहीं पढ़ सकते जिसमें लिखा है कि यह एंट्री स्टाफ के लिए है। इसके बाद कहासुनी हुई और पायलट ने उन पर हमला कर दिया, जिससे यात्री घायल हो गए और उनका खून पायलट की शर्ट पर भी लगा। अंकित ने बताया कि इस घटना ने उनकी छुट्टियां पूरी तरह बर्बाद कर दी हैं और उनकी 7 साल की बेटी ने पिता को मारते हुए देखा, जिससे वह अब भी सदमे और डर में है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जताया खेद

दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई विवादास्पद घटना के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलट के व्यवहार पर खेद व्यक्त किया और आधिकारिक बयान जारी किया। एयरलाइन ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को तुरंत सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि घटना उस समय हुई जब कर्मचारी किसी अन्य एयरलाइन की फ्लाइट से यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था और उसके साथ विवाद हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के व्यवहार को एयरलाइन कतई स्वीकार नहीं करती। प्रवक्ता ने कहा कि जांच के परिणामों के आधार पर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और कंपनी अपने सभी कर्मचारियों से पेशेवर और जिम्मेदाराना व्यवहार की अपेक्षा करती है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वे हर समय यात्रियों और कर्मचारियों के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सोमवार, 6 अप्रैल को दिल्ली विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵