back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धनखड़ ने की चक्रवात से निपटने के लिए ममता सरकार की प्रशंसा, राहत वितरण में पारदर्शिता की दी नसीहत

ओम प्रकाश कोलकाता, 27 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चक्रवात यास से निपटने के लिए ममता बनर्जी सरकार की तैयारियों की सराहना की है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों को दी जाने वाली राहत सामग्री के वितरण और वित्तीय मदद देने में पारदर्शिता रखने की नसीहत दी है। गुरुवार को राज्यपाल ने ट्विटर पर लिखा है कि चक्रवात से मुकाबले के लिए जो अनुकरणीय तालमेल और प्रतिबद्धता ममता बनर्जी ने दिखाई है, यह सराहनीय है। हालांकि राहत सामग्री वितरण और पुनर्वास की प्रक्रिया पारदर्शी तथा जवाबदेह होनी चाहिए ताकि पीड़ित लोगों को सीधे उन्हें लाभ मिल सके। इसके पहले 2020 में आए अम्फन चक्रवात पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ था,जिसे लेकर राज्यपाल ने ममता सरकार से कैफियत तलब की थी। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵