back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धनंजय मुंडे दूसरी बार कोरोना पॉजीटिव

मुंबई, 24 मार्च (हि. स.)। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे बुधवार को दूसरी बार कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। मुंडे ने यह जानकारी खुद दी और अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। जानकारी के अनुसार धनंजय मुंडे की तबीयत मंगलवार को खराब थी, इसी वजह से उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। बुधवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद मुंडे अपने शासकीय निवास पर एकांतवास में रहकर इलाज करवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार धनंजय मुंडे इससे पहले पिछले साल 12 जून को भी कोरोना पॉजीटिव हुए थे। उस समय उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 22 जून तक हुआ था। धनंजय मुंडे ने सभी नागरिकों से मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/ प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...