back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड के बावजूद आर्थिक मोर्चे पर एनडीए सरकार ने यूपीए को पछाड़ा

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। देश के अधिकतर लोगों का मानना है कि कोरोना महामारी और उसके बाद पैदा हुए आर्थिक संकट ने उनके लिए काफी बदतर हालात पैदा कर दिए हैं । लेकिन जब आर्थिक नीतियों और प्रदर्शन की बात आती है, तो उन्होंने लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार (एनडीए) के प्रदर्शन को पिछली संयुक्त प्रगतिशील सरकार की तुलना में उच्च दर्जा दिया है। आईएएनएस-सीवोटर द्वारा केंद्रीय बजट से पहले किए गए राष्ट्रव्यापी ट्रैकर पोल के अनुसार इसमें शामिल लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-निर्मला सीतारमण की जोड़ी की प्रदर्शन रेटिंग 2020 के 33.9 प्रतिशत से गिरकर 2022 में 25.6 प्रतिशत हो गई। इससे पहले 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके सहयोगी प्रणब मुखर्जी की जोड़ी ने 24.7 प्रतिशत का सम्मानजनक स्तर बरकरार रखा था। अगर आंकडों और इसके आधार पर प्रदर्शन की बात की जाए तो संप्रग (यूपीए) शासन के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था का खराब प्रदर्शन रहा था। इससे उम्मीद से बेहतर रेटिंग 2010 के 24.9 प्रतिशत से गिरकर 2013 में 5.8 प्रतिशत हो गई। यह संप्रग (यूपीए) सरकार के कार्यकाल का अंतिम वर्ष था जब वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बजट पेश किया था। कोरोना महामारी की चपेट में आने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हो गया था और सकल घरलू उत्पाद में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी । इससे उम्मीद से बेहतर रेटिंग 2020 के 33.9 प्रतिशत से गिरकर 2022 में 25.6 प्रतिशत हो गई। पिछले 13 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 38.5 प्रतिशत उस समय थी जब अरुण जेटली वित्त मंत्री थे । विश्लेषकों ने बजट से पहले और बाद की रेटिंग में इस स्पष्ट अंतर का श्रेय वर्तमान स्ररकार की उस तत्परता को दिया जिसकी वजह से त्वरित गति से काम किया था। दुनिया की सबसे बड़ी कल्याणकारी योजना मार्च 2020 में उस वक्त शुरू की गई थी जब 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त अनाज दिया गया था। यह योजना मार्च 2022 में समाप्त होने वाली है। –आईएएनएस जेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...