back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपायुक्त शैलेन्द्र त्रिपाठी ने GST Return को लेकर किया आगाह, टैक्स दाखिल ना होने की सूचना GST विभाग को दी

शैलेन्द्र त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायतों द्वारा कराये गये विकास कार्यों का भारी मात्रा में भुगतान किया जा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 09 सितम्बर/ग्राम पंचायत को GST विभाग में पंजीकृत होने एवं टी0डी0एस0 से प्राप्त होने वाले राजस्व की सुरक्षा के दृष्टिगत उपायुक्त शैलेन्द्र त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायतों द्वारा कराये गये विकास कार्यों का भारी मात्रा में भुगतान किया जा रहा है, परन्तु जनपद की अधिकांश ग्राम पंचायतों के जी0एस0टी0 विभाग में पंजीकृत न होने के चलते जी0एस0टी0आर0-7 रिटर्न दाखिल नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते GST आपूर्तिकर्ता फर्मों द्वारा कर चोरी किया जा रहा है। उपायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायतों द्वारा राजस्व कर विभाग स्तर से निरस्त फर्मों को भी भुगतान किया जा रहा है, जिससे उनके द्वारा किये गये भुगतान पर आपूर्तिकर्ताओं द्वारा जमा किये जाने वाला कर जमा नहीं होता और कर चोरी को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में ग्राम पंचायतों के भुगतान करने से पूर्व जानकारी कर लें कि फर्म एक्टिव है या नहीं। इसके लिये विभागीय वेबसाइट से जानकारी हासिल करते हुए सत्यापन करें।

उन्होंने बताया कि बिना जी0एस0टी0 में पंजीयन के कार्य कराने वाली पंचायतों पर कार्यवाही होगी तथा प्रधान के अधिकार भी सीज होंगे तथा प्रायः यह देखा जाता है कि ब्लॉक व ग्राम पंचायत द्वारा जो कार्य 2.50 लाख रू0 व उससे अधिक का होता है, उसकी कार्ययोजना के अन्तर्गत सप्लाई व अन्तरण करने वाली फर्मों को जानबूझकर सुनियोजित तरीके से बहुत छोटी-छोटी धनराशि की एक ही तिथि में कई बार भुगतान किया जा रहा है, ताकि प्रतीत हो सके कि धनराशि 2.50 लाख से कम थी, जिससे राजस्व की क्षति होती है।

उन्होंने अवगत कराया कि पंजीकृत व्यापारी द्वारा दो माह में किये गये बिक्री का विवरण एवं कर को मासिक कर विवरणी जी0एस0टी0आर0-3बी एवं त्रैमासिक कर विवरणी जी0एस0टी0आर0 -3बी तथा समाधान योजना के अन्तर्गत त्रैमासिक सी0एम0पी0-08 समयान्तर्गत दाखिल न करने पर जी0एस0टी0 अधिनियम की धारा-125 एवं धारा-127 के अन्तर्गत सी0जी0एस0टी0 के अन्तर्गत रू0-25000 एवं एस0जी0एस0टी0 के अन्तर्गत रू0-25000 अर्थदण्ड आरोपित करने हेतु नोटिस जारी की जा रही है, यदि व्यापारी द्वारा ससमय रिटर्न दाखिल नहीं किया जाता है, तो उक्त व्यापारियों पर अर्थदण्ड आरोपित किया जायेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

शिक्षा और फूड प्रोडक्‍ट से जुड़े कई सामान पर छूट, ‘0’ GST लिस्‍ट में दवा-बीमा पॉलिसी भी शामिल, सरकार का ऐलान

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST काउंसिल की 56वीं बैठक में आम जनता को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...