back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP में सब चंगा सी ! डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की CM योगी की तारीफ, पूर्व CM कल्याण सिंह से की तुलना

आज BJP, कल्याण सिंह की स्मृति में हिंदू गौरव दिवस मना रही है। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनकी सीएम योगी की तुलना कल्याण सिंह से की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश BJP में लगता है अब सबकुछ सही हो गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने योगी आदित्यनाथ के काम की तारीफ की है। उन्होंने सीएम योगी के शासन को सुशासन बताते हुए उनके काम की तारीफ की। जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच चल रहे मतभेद कम हो गए हैं।

केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफ में क्या कहा ?

दरअसल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति में लखनऊ में BJP के द्वारा हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे। कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह कल्याण सिंह के समय में यूपी में सुशासन था, वैसा ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समय में भी है। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार की नीतियों और उनके कार्यों की खूब प्रशंसा की।

लंबे समय से दोनों नेताओं के बीच चल रहा था मतभेद

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच संभावित राजनीतिक मतभेद पर काफी लंबे समय से चर्चाएं चल रही थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि दोनों नेताओं के बीच सत्ता और नेतृत्व को लेकर असहमति है। जिसके चलते ये राजनीतिक खींचतान चल रही है।

राजनीतिक पंडितों की आशंकाओं को बल तब मिला जब केशव प्रसाद मौर्य ने खुलेआम मंच से ये कहकर योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। संगठन से बड़ा कोई नहीं होता। कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच तल्खी इतनी बढ़ गई कि दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाया गया और पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनके साथ समझाइश की। 

क्या है इसके मायने ?

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा सीएम योगी की तारीफ करना सूबे की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि सीएम और डिप्टी सीएम के बीच जमी बर्फ अब पिघल रही है। वहीं कुछ विश्लेषकों का कहना है कि उपचुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाने के लिए दोनों शीर्ष नेताओं ने अपने बीच की दूरी को कम करने की कोशिश की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...