back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डेंटल सर्जन से राजनेता बने माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री

अगरतला, 14 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य माणिक साहा राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। अचानक हुए राजनीतिक घटनाक्रम में निवर्तमान मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आनन-फानन में बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद देब ने शीर्ष पद के लिए साहा के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि वह नए मुख्यमंत्री को हर तरह का सहयोग देंगे। 67 वर्षीय डेंटल सर्जन से राजनेता बने साहा 31 मार्च को त्रिपुरा की एकमात्र सीट से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। साहा, अगरतला स्थित त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर और बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल टीचिंग हॉस्पिटल से जुड़े रहे हैं, साथ ही त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। वह 2016 में भाजपा में शामिल हुए थे। निवर्तमान मुख्यमंत्री देब के करीबी सहयोगी रहे साहा 2021 में त्रिपुरा भाजपा प्रदेश समिति के अध्यक्ष बने। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...