नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा हो गया है। बीते कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को झमाझम बारिश होने से राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात को अचानक तेज बारिश हो गई। जो सुबह शनिवार तक जारी है। गर्मी और उमस के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन शुक्रवार रात को तेज बारिश आई कि कई जगहों पर पानी भर गया।
हालांकि, इस तेज बारिश के चलते भारत मंडपम समेत दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव की स्थित बन गई। मौसम विभाग के अुनसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
दिल्ली में झमाझम बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में शनिवार (आज) को आंधी और बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, शुक्रवार रात को दिल्ली में अचानक झमाझम बारिश होने लगी। जिससे दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बता दें कि, आज रक्षाबंधन का त्योहार है और अगले दिन रविवार की छुट्टी ऐसे में लोगों को विकेंड पर गर्मी से राहत मिलेगी।
आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, अनुमान है कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश जारी रहने की उम्मीद है। वहीं इस हफ्ते की शुरुआत से ही मंगलवार के बाद से बारिश नहीं हुई थी। दिन में तेज धूप के चलते भारी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।
आज और कल कैसा रहेगा मौसम
IMD ने बताया है कि, दिल्ली-NCR में 14 अगस्त तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। तापमान फिलहाल 34 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को धूप और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। एक अच्छी बात यह है कि आज दिल्ली-NCR में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा।




