नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम इस बार काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के कई इलाकों में काले बादल छाए रहे और हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल दिल्ली-NCR में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी कुछ इलाकों में हवा की गति 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती ह गरज-चमक और आंधी-तूफान के आसार इतना ही नहीं, कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। बारिश और बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान: करीब 31°C न्यूनतम तापमान: करीब 20°C न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे मौसम सुहावना महसूस हो रहा है। हालांकि 10 अप्रैल के बाद तापमान फिर बढ़ सकता है।
क्यों बदला मौसम?
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। यही वजह है कि दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। वहीं बिहार में भी मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां: 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ और अरवल इसके अलावा गया, नालंदा, नवादा, जमुई, भागलपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। बारिश के बावजूद बिहार में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है। कुछ जगहों पर 36–37°C पटना में हल्की गिरावट के साथ करीब 35°C तापमान दर्जमौसम विभाग के मुताबिक, अगले 1–2 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा, जिससे कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। दिल्ली में जहां बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बिहार में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है।




