Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। राजधानी के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत हो गई है। जिसको देखते हुए आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि आपने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए क्या किया?
जल संकट को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने क्या कदम उठाए- SC
दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है। दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम में पिछले कुछ सालों से ये मामला लगातार आ रहा है। अगर दिल्ली हर साल जल संकट से जूझ रही है तो राज्य सरकार ने इसको रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम लगातार न्यूज चैनल्स पर देख रहे हैं कि कैसे दिल्ली में पानी की किल्लत हो रखी है। जिसका फायदा टैंकर माफिया उठा रहे हैं। दिल्ली सरकार टैंकर माफियाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है। जिसके जवाब में दिल्ली सरकार ने कई कदम उठाने की बात कही है।
दिल्ली में क्यों है पानी की किल्लत?
बता दें कि दिल्ली लगातार जल संकट से जूझ रही है। दिल्ली के कई हिस्सों में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली में जल संकट के मुख्य कारण हैं नॉर्थ इंडिया में पड़ रही भीषण गर्मी और दिल्ली के पास अपना कोई जल स्रोत का नहीं होना।
दरअसल दिल्ली में पानी हरियाणा, यूपी और पंजाब से आता है। दिल्ली की 2.30 करोड़ आबादी को प्रत्येक दिन 129 करोड़ गैलन पानी चाहिए, लेकिन सिर्फ 96.9 करोड़ गैलन पानी ही मिल पा रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली जल संकट से गुजर रही है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





