नई दिल्ली, 29 जून (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ट्विटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें ट्विटर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एनसीपीसीआर की शिकायत पर ट्विटर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अनुसार, नए आईटी कानून के तहत ट्विटर पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। एनसीपीसीआर की तरफ से यह शिकायत दी गई थी कि ट्विटर पर बच्चों से संबंधित कई जगह आपत्तिजनक सामग्री मौजूद है। उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फिलहाल आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत ट्विटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी




