back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली पुलिस ने 5600 करोड़ रुपये के ड्रग मामले में किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी तुषार गोयल का कांग्रेसी कनेक्शन

दिल्ली पुलिस को कोकीन की तस्करी को लेकर इनपुट मिला था। दिल्ली पुलिस पूरे 3 महीने पहले से आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए कोशिश कर रही थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली पुलिस ने 8 अक्टूबर 2024 को 5600 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की थी। अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में खुलासा किया है कि इस ड्रग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी तुषार गोयल है, जो वर्ष 2022 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की RTI सेल का अध्यक्ष रह चुका है। यही नहीं आरोपी तुषार गोयल अपने सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल पर भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की RTI सेल का अध्यक्ष का प्रयोग कर रहा था। उसने डिक्की गोयल करके सोशल मीडिया पर अपना प्रोफाइल बना रखा है।

इस ड्रग तस्करी का मुख्य आरोपी तुषार गोयल है

दिल्ली पुलिस को कोकीन की तस्करी को लेकर इनपुट मिला था, दिल्ली पुलिस पूरे 3 महीने पहले से आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए कोशिश कर रही थी। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान कई जानकारियां एकत्रित की और कई लोगों पर अपनी निगरानी बनाई रखी थी। आखिर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 8 अक्टूबर 2024 को 5600 करोड़ के ड्रग के साथ आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। जिसमें आरोपियों ने खुलासा किया कि इस ड्रग तस्करी का मुख्य आरोपी तुषार गोयल है।

इनका ड्रग सप्लाई का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ था

दिल्ली पुलिस को खबर मिली थी दिल्ली के महिपालपुर में कोकीन को छुपा रखा है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 8 अक्टूबर 2024 की शाम को आरोपियों को पकड़ने के लिए महिपालपुर में अपना पूरा जाल बिछा दिया था। दिल्ली पुलिस मुंबई के कुर्ला से कोकीन की खेप लेने के लिए आए शख्स भरत पर नजर बनाए हुए थी, तभी हिमांशु और औरंगजेब नाम के दो लोग मुंबई से आए शख्स को 15 किलोग्राम कोकीन देते हुए पकडे गए।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस हिमांशु और औरंगजेब को महिपाल के गोदाम में ले गई और जहां कपड़ों के 23 अलग अलग बड़े कॉर्टन रखे हुए थे, जब पुलिस ने उन्हें खोला तो उन्हें 560 किलो ग्राम कोकीन बरामद हुई। पुलिस ने इनके पास से 40 किलोग्राम मेरुयाना को भी जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 किलो कोकीन की कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है, इस हिसाब से पुलिस ने कुल 5600 करोड़ रुपये की कोकीन को जब्त कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि इसके तार दुबई से भी जुड़े हैं। इनका ड्रग सप्लाई का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ था।  

खबर के सामने आने के बाद BJP कांग्रेस पर हमलावर है

गिरफ्तार किए गए हिमांशु और औरंगजेब ने पूछताछ में दिल्ली पुलिस को जानकारी दी कि इस ड्रग का सरगना उनका मालिक तुषार गोयल है। दिल्ली पुलिस ने तुषार गोयल को गिरफ्तार किया। तुषार गोयल ने दिल्ली पुलिस के सामने यह भी स्वीकार किया कि वह वर्ष 2022 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की RTI सेल का अध्यक्ष रह चुका है। अब इस खबर के सामने आने के बाद BJP कांग्रेस पर हमलावर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...