back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली : कोरोना से जान गंवाने वाले लैब टेक्नीशियन के परिवार को एक करोड़ का चेक

नई दिल्ली, 06 जून (आईएएनएस)। नजफगढ़ में कोविड योद्धा जग परवेश डागर के परिवार को दिल्ली सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई है। दिल्ली के नजफगढ़ निवासी जग परवेश डागर, चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, खेड़ा दरबार में लैब टेक्नीशियन थे। पिछले साल जून 2020 में कोविड से उनकी मृत्यु हो गई थी। जग परवेश डागर, के परिवार में पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने 2012 में लैब तकनीशियन के पद पर अनुबंध के आधार पर सेवा ज्वाइन की थी। ड्यूटी के दौरान कोविड संक्रमित होने से जिनकी मृत्यु हो गई दिल्ली सरकार ने पिछले वर्ष ऐसे सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 1 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की थी। मृतक के पिता बलजीत सिंह ने चेक प्राप्त करने के बाद इस संकट की घड़ी में परिवार की मदद करने के लिए दिल्ली सरकार को धन्यवाद दिया। दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने परिवार को यह चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार उन सभी परिवारों के लिए चिंतित है जिन्होंने महामारी के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है। जग परवेश डागर के परिवार को चेक देते हुए उन्होंने कहा हमें उन सभी कोविड योद्धाओं पर गर्व है जिन्होंने इस संकट की घड़ी में अपनी सेवा प्रदान की। इन योद्धाओं के निस्वार्थ सेवा के फलस्वरूप ही दिल्ली कोरोना महामारी से लड़ पाने में सक्षम हो पाई। इस दुख के क्षण में मैं ईश्वर से पूरे परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूँ। –आईएएनएस जीसीबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵