back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Pollution: Delhi-NCR में प्रदूषण से हाल-बेहाल, कोहरे का अलर्ट जारी, बारिश के साथ होगा नए साल का स्वागत

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आज शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री बने रहने का अनुमान है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में साल के आखिरी दस दिनों में मौसम उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मौसम विभाग ने सप्‍ताह के आखिर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है तो वहीं सप्‍ताह की शुरूआत बारिश के साथ होने की संभावना जताई है। वहीं दूसरी ओर शनिवार सुबह दिल्ली के अधिकांश इलाकों में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब श्रेणी में है।  

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 21 व 22 दिसंबर को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आज शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री बने रहने का अनुमान है। साल के अंतिम सप्ताह की शुरुआत यानी 26 दिसंबर से बारिश के साथ कोहरे और धुंध का असर देखने को मिलेगा। 

जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर लोग

 

दिल्ली के लोग जहरीली हवा में सांस लेने मजबूर हैं। यहां शनिवार सुबह हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। बीते 24 घंटे के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 429 दर्ज किया गया। दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों के अधिकतर स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज हुआ। वहीं बाकी स्टेशनों का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 429 दर्ज हुआ, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में शामिल है। दिल्ली के 36 निगरानी केंद्रों में से 14 में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘अति गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया, जिसमें एक्यूआई 450 से अधिक था। बाकि केंद्रों पर एक्यूआई का स्तर 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में बना रहा । आज भी प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

घने कोहरे के कारण खराब हो सकती है स्थिति 



सर्दियों के दौरान हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण की स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है। आईएमडी ने सप्ताह के आखिर में घने कोहरे का अनुमान जताया है, जिससे दृश्यता और पहले से ही खतरनाक स्थिति में पहुंची वायु गुणवत्ता की स्थिति ज्‍यादा खराब हो सकती है। 

बारिश के बाद आएगी ठिठुरन भरी सर्दी 



आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 26 दिसंबर से दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के कारण हालांकि जहरीली हवा से कुछ हद तक राहत जरूर मिल जाएगी, लेकिन तापमान में गिरावट और तेज हवाओं की वजह से कंपकपाने और गलन वाली ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। आज दिन की शुरुआत ठंडी और धुंध भरी सुबह के साथ हुई।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵