back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली सरकार का अभियान 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट केवल दिखावा : दक्षिणी निगम महापौर

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में बढ़ रहे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली सीएम को आड़े हाथों लिया। निगम के महापौर ने प्रेस वार्ता कर सीएम द्वारा चलाया जा रहा 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट को दिखावा बताया। महापौर मुकेश सूर्यान ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केवल प्रचार की राजनीति करते हैं, और दिल्ली सरकार द्वारा चला जा रहा अभियान 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट केवल दिखावा है। मुख्यमंत्री ये जवाब दें कि केवल प्रचार से कैसे दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनियां जैसी बीमारियों की रोकथाम हो सकती है। मुख्यमंत्री निगम द्वारा मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों का श्रेय स्वयं लेना चाहते हैं। जबकि सच यह है कि मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए दक्षिणी निगम जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। निगम के अनुसार, दक्षिणी निगम ने कोरोनाकाल के दौरान वित्तीय चुनौतियों व सीमित संसाधनों के बावजूद भी मच्छरजनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए विशेष प्रयास किये। 1130 डी.बी.सी. कर्मचारियों व 1300 फील्डकर्मी लगातार क्षेत्र में जाकर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनियां जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए छिड़काव कर रहे हैं। निगम की 550 फॉगिंग मशीन, 8 बड़े वाहन, 4 पावर टैंकर, 1070 पीटू पंप, 46 मोटर पंपों द्वारा लगातार मच्छरों के नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। डी.बी.सी. कर्मचारियों द्वारा अभी तक 57,78,889 घरों का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें से 37,552 में मच्छर का प्रजनन पाया गया। डी.बी.सी. कर्मचारियों को नियमित करने के और भी कार्य कर रहे हैं। महापौर के अनुसार केवल पोस्टर, बैनर लगाने व टीवी, रेडियो पर अभियान चलाने से मच्छरजनित बीमारियों से बचाव नहीं होता, बल्कि सड़कों पर उतर कर कार्य भी करना होता है। दक्षिणी निगम का जनस्वास्थ्य विभाग 24 घंटे 7 दिन कार्य करता है। हमारे डी.बी.सी. कर्मचारी घर-घर जाकर निरीक्षण से लेकर जन-जागरूकता अभियान में भी नागरिकों को सहभागी बनाते हैं। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵