back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Water Crisis: दिल्ली में जल संकट पर बढ़ा राजनीतिक पारा, आतिशी ने हरियाणा को ठहराया कसूरवार, SC जाएगी AAP सरकार

New Delhi: आतिशी ने आज वजीराबाद जल उपचार संयंत्र में निरीक्षण के दौरान कहा कि "हमने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है हम केंद्र सरकार तक भी अपनी बात पहुंचाएंगे ताकि दिल्ली को उसको हिस्से का पानी मिल सके।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जल संकट के बीच आज आप नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली को यमुना नदी के पानी का उचित हिस्सा मिलना चाहिए। उन्होंने आगे दावा किया कि हरियाणा सरकार की मनमानी से दिल्ली के कई हिस्सों में पानी की समस्याएं पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली की जनता को पानी नहीं मिला तो वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगी।

आतिशी ने हरियाणा सरकार पर किया हमला

आतिशी ने वजीराबाद जल उपचार संयंत्र में निरीक्षण के दौरान कहा कि “हमने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है और आज हम केंद्र सरकार तक भी अपनी बात पहुंचाएंगे ताकि दिल्ली को उसको हिस्से का पानी मिल सके। हरियाणा सरकार की मनमानी के कारण दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में त्राहि-त्राहि मची हुई है। अगर कच्चा पानी नहीं होगा तो जल उत्पादन कैसे होगा?” उन्होंने आगे कहा कि ”हरियाणा की मनमानी के कारण देश की राजधानी को जल संकट में नहीं डाला जा सकता।” आतिशी ने हरियाणा से आ रही यमुना नदी के पानी की कम आपूर्ति के बीच शहर की पानी की मांग को पूरा करने में उपचार संयंत्रों के सामने आने वाली चुनौतियों को रेखांकित किया।

पानी की कमी से कैसे लोगों की जरुरत होगी पूरी- आतिशी

आतिशी ने आगे कहा कि दिल्ली जल आपूर्ति के लिए यमुना नदी पर अत्यधिक निर्भर है। आज हम वजीराबाद में हैं, जहां जलस्तर 674 फीट होना चाहिए। फिलहाल जलस्तर 3 फीट 5 इंच कम है। आज यमुना का जल स्तर 370.3 फीट है, जबकि पिछले साल इसी दिन यह 374.5 फीट था। आतिशी ने ये भी कहा कि यमुना का यह पानी वजीराबाद जल उपचार संयंत्र, चंद्रावल उपचार संयंत्र और ओखला जल उपचार संयंत्र को पानी की आपूर्ति करता है। जब पानी की आपूर्ति कम हो जाती है, तब उपचार संयंत्र में पानी का स्तर कम हो जाता है, जब हरियाणा से कम पानी आता है। जल उपचार संयंत्र पानी का उत्पादन कैसे करेगा?”

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...