back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मी के बीच आग का कहर, दिल्ली के द्वारका अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, पिता के साथ दो बच्चों की गई जान

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा मामला द्वारका के शब्द अपार्टमेंट से सामने आया है, जहां एक अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा मामला द्वारका के शब्द अपार्टमेंट से सामने आया है, जहां एक अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तीन लोग घबराहट में बिल्डिंग से नीचे गिर गए, जिनकी मौत हो गई।

 शब्द अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर पर फैली आग

यह हादसा द्वारका सेक्टर के शब्द अपार्टमेंट में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग सबसे पहले टॉप फ्लोर पर लगी और फिर वह तेजी से नीचे की मंजिलों तक फैलने लगी। देखते ही देखते पूरा अपार्टमेंट धुएं और लपटों से भर गया।

 घबराहट में नीचे गिरे तीन लोग, गई जान

जब आग तेजी से फैलने लगी तो कई लोग घबराकर बचने के लिए बालकनी से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान तीन लोग फिसलकर नीचे गिर गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, “तीनों लोग अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वे गिर गए और अब उनकी मौत हो गई है।

दमकल विभाग मौके पर, रेस्क्यू जारी

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। साथ ही, फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस समय दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है और हीटवेव का अलर्ट जारी है। ऐसे में शॉर्ट सर्किट या लोड बढ़ने जैसी वजहों से आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

प्रशासन ने किया सतर्क, जांच शुरू

फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और आपात स्थिति में 101 पर कॉल करने की अपील की है। द्वारका की इस घटना ने फिर एक बार दिखा दिया कि गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं को लेकर सतर्कता बेहद जरूरी है। समय रहते रेस्क्यू शुरू हो गया, लेकिन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में आज से महंगी हुई गैस: घरेलू सिलेंडर 60 रुपये बढ़कर 913 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये हुआ महंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों में...
spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...