नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अचानक उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था, घटना के बाद आरोपी को अरेस्ट कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही है। लेकिन इस बीच, अपनी सुरक्षा को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा बयान दिया है।
किसी भी आसुर शक्ति से डरती नहीं हूं- सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हमले के बाद कहा कि हर चुनौतियों से लड़ना उनकी आदत है। उन्होंने जनता के भरोसे को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि किसी भी असुरी शक्ति से नहीं डरेंगी। सीएम ने यह बात दिल्ली के एक कार्यक्रम को संबोधित करते समय कहा।
सीएम ने कॉलेज का एक किस्सा सुनाया
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि, “जब मैं DUSU की अध्यक्ष थी, तब एक प्रदर्शन के दौरान हमें पुतला जलाना था। मिट्टी का तेल न मिलने पर किसी ने पेट्रोल डाल दिया। जैसे ही मैंने तिल्ली लगाई, आग भड़क उठी और मेरा चेहरा जल गया। इस घटना में मैं घायल हो गई, मुझे एक महीने तक उस दर्द को सहना पड़ा, लेकिन तब भी मैंने किसी भी तरह से पीछे नहीं हटी। मेरी सोच हमेशा यही रही कि रुकना नहीं है, आगे बढ़ते रहना है।”
ये तो दिल्ली की जनता का प्यार- रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता का प्यार, आशीर्वाद और भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, “आप सभी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। आज मैं किसी भी असुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हूं। मैं दिल्ली के विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर काम करती रहूंगी।”
हमला और पुलिस कार्रवाई
बता दें कि, हाल ही में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर उनके ही आवास में जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला किया था। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वे दो दिनों में स्वस्थ हो पाईं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। और पुछताछ कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की।




