back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली BMW हादसा : आरोपी गगनप्रीत के ब्लड सैंपल में नहीं मिला शराब का अंश, कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

दिल्‍ली के BMW हादसे की आरोपी गगनप्रीत के ब्लड सैंपल का रिपोर्ट आ गई है। हालांकि रिपोर्ट में शराब का सेवन नहीं पाया गया है। जिसके बाद गगनप्रीत ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के धौला कुआं इलाके में 14 सितंबर को हुए बीएमडब्ल्यू हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। इस दुर्घटना में वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नवजोत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर की ब्लड सैंपल रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर गगनप्रीत ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को लेकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। इसके चलते कोर्ट ने आरोपी को दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होनी है। 

जानिए कैसे हुआ ये हादसा ?

यह हादसा उस वक्त हुआ जब नवजोत सिंह (52 वर्ष) और उनकी पत्नी, जो एक स्कूल शिक्षिका हैं, बांग्ला साहिब गुरुद्वारा से लौट रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे और धौला कुआं चौराहे पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की BMW कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह BMW गाड़ी गगनप्रीत कौर चला रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नवजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप कौर को कई गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गगनप्रीत को भी मामूली चोटें आई थीं और उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने गगनप्रीत के खिलाफ धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 125बी (ऐसा कार्य जिससे किसी व्यक्ति का जीवन खतरे में पड़े), 105 (ऐसा कृत्य जो हत्या का प्रयास हो लेकिन हत्या न हो) और 238 (सबूत नष्ट करना या झूठी जानकारी देना) के तहत मामला दर्ज किया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा के बाद दिल्ली में हुआ हादसा, जनकपुरी में गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत, जांच के आदेश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक बाइक सवार युवक की गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...