नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार, 5 नवंबर 2025 को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के सेना पर दिए गए बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, भारतीय सेना की क्षमता और सम्मान अडिग हैं और किसी भी तरह के राजनीतिक बयान से प्रभावित नहीं होंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सशस्त्र बलों को राजनीति में घसीटने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने बिहार चुनावी रैली में कहा था कि, भारतीय सेना में देश की 10% आबादी का नियंत्रण है। राजनाथ ने सेना के सम्मान और निष्पक्षता की रक्षा पर जोर दिया।
‘देश में अराजकता फैलाना चाहते है राहुल गांधी’
बिहार के जमुई में चुनाव प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह सेना में आरक्षण की मांग कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं खींचा जाना चाहिए और सेना का सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा रक्षा बलों में आरक्षण का मुद्दा उठाना देश में अराजकता फैलाने की कोशिश है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सेना ऐसे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर है और उसका सम्मान हमेशा सुरक्षित रहेगा।
हम आरक्षण के खिलाफ नहीं- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सैनिकों के लिए केवल एक ही धर्म है। सैन्य धर्म। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरक्षण हम भी समर्थन करते है। और गरीबों को दिया गया है, लेकिन सेना में हर सैनिक सिर्फ सैन्य धर्म का पालन करता है, जो राजनीतिक या सामाजिक मतभेदों से ऊपर है।
सेना में कोई दूसरा धर्म नहीं – राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि सेना में कोई दूसरा धर्म नहीं है और इसे राजनीति में नहीं लाना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि जब भी देश संकट में रहा, सैनिकों ने अपने साहस और पराक्रम से भारत को गौरवान्वित किया है, और उनका सम्मान हमेशा अडिग रहेगा।
सेना पर 10 % लोगों का कब्जा- राहुल गांधी
बता दें कि, औरंगाबाद में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा कि देश की 90% आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी और अल्पसंख्यक समुदायों से है, लेकिन 500 सबसे बड़ी कंपनियों और सेना में मुख्य नियंत्रण केवल शीर्ष 10% समुदायों के पास है। उन्होंने इस असमानता को रोजगार और शक्ति में भेदभाव का उदाहरण बताया।




