नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दीपक दास ने रविवार को नए लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के रूप में कार्यभार संभाला है। दास सीजीए का पद संभालने वाले 25वें अधिकारी हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है दीपक दास 1986-बैच के भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) अधिकारी हैं,वो अब भारत सरकार द्वारा लेखा महानियंत्रक (सीजीए), व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय के रूप में 1 अगस्त, 2021 से नियुक्त किए गए हैं। अपने 35 वर्षों के लंबे करियर के दौरान, उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार और भारी उद्योग, वाणिज्य और वस्त्र, कृषि और किसान कल्याण, सड़क परिवहन जैसे मंत्रालयों में विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह जल राजमार्ग, नौवहन, गृह मामले और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड में तैनात रहे है। वह भारतीय सिविल लेखा सेवा की प्रशिक्षण अकादमी, सरकारी लेखा और वित्त संस्थान (आईएनजीएएफ) के निदेशक भी रहे हैं। दास ने भारत सरकार में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए महत्वपूर्ण विभागों को संभाला है, जहां उन्होंने उप सचिव के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय में निदेशक और भारतीय अंतदेर्शीय जलमार्ग प्राधिकरण, बंदरगाह मंत्रालय, जहाजरानी और सदस्य (वित्त) के रूप में कार्य किया है। सीजीए का पदभार ग्रहण करने से पहले, दास जी, किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक के रूप में कार्य किया है। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस




