back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में कोरोना के मामले घटने के बाद पाबंदियों को हटाने का निर्णय, 14 फरवरी से हटेंगे प्रतिबंध

पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य में लागू सभी तरह की पाबंदियों को खत्म करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 14 फरवरी से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की आज (शनिवार) को समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही कमी को देखते हुए 14 फरवरी से अगले आदेश तक सभी प्रकार के प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, अब कोविड अनुकूल व्यवहार एवं निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन के साथ सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होंगी। जिला पदाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। मुख्यमंत्री ने हालांकि लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि सावधानी बरतें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। फिलहाल लगी पाबंदियां छह से 13 फरवरी तक के लिए लागू हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हुई, जिसमें कोरोना संक्रमण की स्थिति पर विचार-विमर्श करने के बाद यह फैसला लिया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी देखी जा रही है। राज्य में शनिवार को कोरोना के 174 नए मामले सामने आए। फिलहाल राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1346 है। –आईएएनएस एमएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵