नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड के कारण अबतक 256 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अबतक 3000 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। सेना राहत व बचाव कार्य में लगी हुई है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।
4 गांव पूरी तरह हो चुके हैं तबाह
बता दें कि केरल के वायनाड में सोमवार को हुए लैंडस्लाइड (भूस्खलन) के बाद 4 गांव पूरी तरह से बह गए। इस प्राकृतिक आपदा में अबतक 256 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
6b5cf929b87d5410d147dc3df6b72974-wayanad-landslides-312438147-16x9_0.webpरेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही मुश्किलें
भारी बारिश के बीच कीचड़, पेड़ों के बड़े-बड़े टुकड़ों और चट्टानों की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चूरलमाला और मुंडक्कई के बीच स्थित पुल लैंडस्लाइड की वजह से ढह गया है। उसे सेना के जवान पुल को फिर से बनाने में जुटे हैं। उम्मीद है कि आज दोपहर तक 190 फीट लंबा यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल के बनने से लोगों को रेस्क्यू करने में तेजी आएगी।
कैसे हुआ हादसा ?
दरअसल सोमवार-मंगलवार रात के बीच वायनाड में जबरदस्त बारिश हुई। इस बारिश की वजह से रात को 1-5 बजे के बीच 3 बार लैंडस्लाइड हुई। लैंडस्लाइड वाले पहाड़ के नीचे चेलियार नदी के कैचमेंट में 4 गांव चूरलमाला, अट्टामाला, नूलपुझा और मुंडक्कई बसे हैं। इस लैंडस्लाइड के बाद ये चारों गांव पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।
रात में हुई लैंडस्लाइड के बाद जब सुबह हुई तो तबाही का मंजर देखकर लोग सन्न रह गए। यह लैंडस्लाइड कितना खतरनाक होगा इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि जिस जगह मंदिर हुआ करते थे वो जगह अब पूरी तरह से सपाट हो चुकी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in





