back to top
34.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी का दिवाली गिफ्ट, UP में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेशनरों को दिलावी से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की, कि राज्य के लगभग 28 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (DA) 3 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी और अक्टूबर से नकद भुगतान के रूप में मिलेगी।

सरकार के इस फैसले से महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। नवंबर में कर्मचारियों और पेंशनरों को करीब 795 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नकद भुगतान मिलेगा, जिसमें 185 करोड़ रुपये OPS कर्मियों के GPF में जमा होंगे। वहीं जुलाई से सितंबर के एरियर के रूप में 550 करोड़ रुपये से अधिक का भार सरकार वहन करेगी। दिसंबर से हर महीने लगभग 245 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च राज्य सरकार उठाएगी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता बढ़ाने का यह कदम उनकी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने और जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत समय पर कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें महंगाई से राहत और आर्थिक स्थिरता दोनों मिल सकें।

कर्मचारियों की सैलरी में कितना हुआ इजाफा ?

महंगाई भत्ते की रकम कर्मचारी की बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, तो पहले 55% डीए के हिसाब से उसे 33,000 रुपये महंगाई भत्ता मिलता था। अब डीए बढ़कर 58% हो जाने के बाद यह राशि 34,800 रुपये हो जाएगी। यानी हर महीने उसकी सैलरी में करीब 1,800 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी।

केंद्रीय कर्मचारियों को भी दिवाली गिफ्ट

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी। दिवाली से ठीक पहले सरकार का यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी नौकरी में क्यों नहीं मिलती होमटाउन पोस्टिंग? ट्रांसफर पॉलिसी के पीछे की बड़ी वजह जानिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में सरकारी नौकरी पाने का सपना लाखों युवा देखते हैं, लेकिन नौकरी लगने के बाद सबसे बड़ा सवाल पोस्टिंग को...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

लड़कियों को हर साल मिलेंगे 50 हजार रुपये, AICTE Pragati Scholarship के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाली छात्राओं...

SBI की 364 दिन की FD में 2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज? समझें पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश...

गर्मी में नहीं रुक रही खांसी और छींक, तो अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी बहुत तेज पड़ रही...

Somwar Mantra: सोमवार के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, महादेव की होगी कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महादेव की पूजा अर्चना करने...

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵