back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंच पर दशरथ की मौत, शानदार अभिनय के लिए दर्शक बजाते रहे ताली

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। जीवन कभी-कभी कल्पना से भी परे होता है। यह बात साबित की राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे एक पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र कश्यप ने। कश्यप राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे थे और वह अपने बेटे राम के लिए 14 साल के वनवास की घोषणा करने के बाद मंच पर गिर गए, तो लोगों को लगा यह उनके शानदारा अभिनय का हिस्सा है, और जमकर तालियां बजाई। पर यह अभिनय नहीं था, उनकी मौत हो चुकी थी। 62 वर्षीय कश्यप जब दर्शकों के ताली बजाने के बाद भी नहीं उठे, तो उनके सह-कलाकारों को लगा कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने उन्हें उठाने की कोशिश की और महसूस किया कि वह मर चुके हैं। यह घटना शुक्रवार को हुई। रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय सिंह गांधी ने कहा, यह बहुत दुखद हुआ। किसी को एहसास नहीं हुआ कि वास्तव में क्या हुआ था। हर कोई इसे महान अभिनय का हिस्सा मानते हुए तालियां बजाता रहा, हालांकि उन्हें पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। जब तक अन्य कलाकार कश्यप को अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जिसके निवासियों ने उन्हें पिछले दो दशकों से साल-दर-साल कई रामलीला चरित्रों को निभाते हुए देखा था। कश्यप के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵