नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक बार फिर दर्शको को गुदगुदाने आ रही हाउसफुल जिसका पार्ट हाउसफुल 5 आनेवाले को रिलीज हो रही है, जिसके प्रमोशन के लिए बीते कल पुणे में पहुंचे ‘हाउसफुल 5’ की टीम को हंगामें का भी सामना करना पड़ा। जिससे हालात संभालने के लिए अक्षय कुमार को आगे आना पड़ाजानें पूरा मामला।
यहां खुद अक्षय को हस्तक्षेप करना पड़ा
फेमस फिल्म हाउसफुल 5 अब आपको गुदगुदाने के लिए तैयार है जिसके रिलीज को लेकर सितारों से ज्यादा दर्शक परेशान नजर आ रहे है ऐसा हालिया मामला रविवार को पुणे में हुआ।जब फिल्म प्रचार के लिए पहुंची हाउसफुल 5 टीम जिसमें अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा जैसे कई मंझे कलाकार शामिल हुए थे। जहां प्रोग्राम हो रहा था वहां काफी भीड़ थी। जैसे ही सितारे मॉल में पहुंचे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने खराब हो गए कि यहां खुद अक्षय को हस्तक्षेप करना पड़ा।
पुणे में आयोजित हाउसफुल 5 इवेंट
बता दे, हाल ही में पुणे में आयोजित हाउसफुल 5 का इवेंट एक मॉल में रखा गया था। और जैसे ही इवेंट के दौरान स्टार गेस्ट पहुंचे, उन्हें देखं भीड़ बेकाबू होने लगी और अफरा-तफरी मच गई, मॉल में काफी भीड़ थी।जिसके चलते भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। जिसके कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें युवा लड़कियों और महिलाओं को रोते हुए देखा जा सकता है।वहीं इस सिचुएशन को देखते हुए अक्षय कुमार को आगे आकर लोगों को समझाना पड़ा जिसमें वे कहते नजर आ रहे है कि, कृपया धक्का-मुक्की नहीं करें,इस इवेंट में औरतें और बच्चे भी है। वहीं मंच के सामने एक छोटी बच्ची भी अपने माता-पिता से अलग होने के बाद रोती हुई दिखी जिसे जैकलीन ने सांत्वना देते हुए उसके माता-पिता को भरोसा दिलाया कि वह छोटी बच्ची सुरक्षित है।
शंसकों के साथ भी नाचते और फूगड़ी खेलते देखे गए।
अक्षय कुमार ने संभाली स्थिति अक्षय को माइक लेते हुए और भीड़ से सावधान रहने का अनुरोध करते नजर आए, अक्षय कुमार ने लोगों से अपील की ‘कृपया धक्का धुक्की मत करो। हाथ जोड़कर विनती करता हूं, यहां औरतें हैं, बच्चे हैं…मैं सभी से अनुरोध करता हूं।’ इस दौरान बाकी कलाकार तनाव में दिख रहे थे। इसके बाद बाद ‘हाउसफुल 5’ की टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया इसमें य, नाना पाटेकर, जैकलीन, सोनम और अन्य लोग न केवल एक-दूसरे के साथ बल्कि प्रशंसकों के साथ भी नाचते और फूगड़ी खेलते देखे गए।
इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हाउसफुल 5 को लेकर सितारे पूरी तरह से तैयार है जिसमें रितेश देशमुख, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और अभिषेक बच्चन व दूसरे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।




