back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे का कोरोना से निधन

अनूप नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी का आज सुबह कोरोना के चलते निधन हो गया। 34 वर्षीय आशीष गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। आशीष सीताराम येचुरी और पत्रकार सीमा चिश्ती के सबसे बड़े बेटे थे। वह दिल्ली के एक बड़े अखबार में वरिष्ठ कॉपी एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। पुत्र शोक से गुजर रहे सीताराम येचुरी ने स्वयं अपने पुत्र के निधन का समाचार सार्वजनिक किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बड़े दुख के साथ उन्हें यह जानकारी देनी पड़ रही है कि उनके बड़े बेटे आशीष चौधरी का कोरोना के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह इस कठिन दौर में आशा की किरण बनने वाले डॉक्टर, नर्सेज, अग्रिम पंक्ति स्वास्थ्य कर्मी, स्वच्छता कर्मी और हमारे साथ खड़े सभी लोग शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। जून में 35 वर्ष के होने जा रहे आशीष गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे। ऐसे में अचानक आज सुबह करीब 5:30 बजे 2 हफ्ते की बीमारी से लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...