नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है। वीडियो किसी मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां एक युवक और युवती सार्वजनिक जगह पर एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के बीच यह नज़ारा देखकर कई लोग हैरान रह गए।
मेट्रो स्टेशन पर लिपलॉक करते दिखे युवक-युवती
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ा दिखाई दे रहा है। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आकर किस करते नजर आते हैं। इस दौरान उनके आसपास कई यात्री मौजूद हैं, जो ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। भीड़भाड़ के बावजूद कपल अपने ही दुनिया में खोया हुआ दिखता है। किसी ने इस पूरे वाकये को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
किस शहर का है वीडियो
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस शहर के मेट्रो स्टेशन का है। कुछ यूजर्स का दावा है कि यह दिल्ली मेट्रो का वीडियो है, जबकि कुछ इसे मुंबई या किसी अन्य राज्य का बता रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक स्रोत से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी ने कपल की हरकत को अनुचित बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “सरकार को चाहिए कि मेट्रो में एक OYO कोच भी जोड़ दे इन जैसे लोगों के लिए। दूसरे ने कमेंट किया, इनके संस्कार तो इनकी उम्र से भी बड़े लग रहे हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा,“सार्वजनिक जगहों पर ऐसा व्यवहार समाज के लिए गलत उदाहरण पेश करता है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दो राय बन गई है। एक पक्ष का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकतें गलत हैं और दूसरों को असहज करती हैं। जबकि कुछ लोग इसे व्यक्तिगत आज़ादी का मामला बताते हुए कहते हैं कि हर किसी को अपने प्यार को व्यक्त करने का अधिकार है। मेट्रो स्टेशन जैसी सार्वजनिक जगह पर कपल का इस तरह का व्यवहार एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि निजी आज़ादी और सामाजिक मर्यादा के बीच सीमा रेखा कहां खींची जाए? वीडियो भले ही कुछ सेकंड का हो, लेकिन जिस रफ्तार से यह वायरल हुआ है, उसने इंटरनेट पर नई बहस को जन्म दे दिया है।





