back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश का पहला मेडिकल कोबोटिक्स सेंटर, रोबोटिक्स सर्जरी की तकनीक होगी विकसित

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस) । आईआईटी दिल्ली का टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब भारत का पहला मेडिकल कोबोटिक्स सेंटर स्थापित करने जा रहा है। इससे मेडिकल रोबोटिक्स, रोबोटिक-सहायता सर्जरी और डिजिटल स्वास्थ्य सेंसिंग के क्षेत्र में उन्नत तकनीक विकसित की जा सकेगी। आईआईटी दिल्ली के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब, आई-हब फाउंडेशन फॉर कोबोटिक्स और इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (ट्रिपल आईटी दिल्ली) ने भारत का पहला मेडिकल कोबोटिक्स सेंटर (एमसीसी) स्थापित करने के लिए एक समझौता किया है। मेडिकल कोबोटिक्स सेंटर (एमसीसी) स्वास्थ्य रोबोटिक्स और डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधान परिणामों के लिए एक सत्यापन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। साथ ही यह युवा रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए एक प्रौद्योगिकी सक्षम चिकित्सा सिमुलेशन और प्रशिक्षण सुविधा होगी। यह केंद्र अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीशियनों, इंजीनियरों और शोधकतार्ओं को प्रशिक्षण की सुविधा भी प्रदान करेगा। टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (टीआईएच) को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा अपने नेशनल मिशन ऑन इंटरडिसिप्लिनरी साइबर-फिजिकल सिस्टम्स के तहत वित्त पोषित किया जाता है। दोनों संस्थानों, आईआईटी दिल्ली और ट्रिपल आईटी-दिल्ली के पास इंजीनियरिंग में मजबूत विशेषज्ञता है और भारत में विभिन्न संस्थानों जैसे एम्स और अन्य के शोधकतार्ओं और चिकित्सा पेशेवरों के साथ मजबूत संबंध हैं। आईआईटी दिल्ली के मुताबिक दोनों हब मेडिकल रोबोटिक्स और कोबोटिक्स, डिजिटल स्वास्थ्य, सेंसिंग और कंप्यूटिंग तकनीकों के क्षेत्र में उन्नत तकनीकों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो रोबोटिक-सहायता प्राप्त सर्जरी, प्रशिक्षण और चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए अनिवार्य हैं। दोनों टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब के बीच सहयोग के बारे में बोलते हुए, आईआईटी दिल्ली के निदेशक, प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव ने कहा, हम संयुक्त मेडिकल कोबोटिक्स सेंटर के लिए ट्रिपल आईटी के साथ जुड़कर खुश हैं। सामाजिक लाभ के लिए प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए, संस्थानों के शोधकर्ताओं के लिए एक साथ आना और एक केंद्रित तरीके से काम करना महत्वपूर्ण है। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि दिल्ली में दो प्रमुख संस्थान मेडिकल रोबोटिक्स में प्रौद्योगिकियों के विकास की सुविधा के लिए एक साथ आ रहे हैं। प्रो. रंजन बोस, निदेशक, आईआईआईटी दिल्ली ने कहा, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों में से एक होने के नाते, डीएसटी द्वारा हमें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अगली पीढ़ी के रोबोटिक्स तकनीक के लिए कॉग्निटिव साइंसेज एवं सोशल सेंसिंग प्रौद्योगिकियां आवश्यक हैं। मुझे विश्वास है कि यह सहयोग इस क्षेत्र में प्रभाव पैदा करेगा और शोध को आगे बढ़ाएगा। दरअसल भारत में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कई चिकित्सा सिमुलेशन केंद्र हैं लेकिन इन तकनीकों को विकसित करने और उनके सत्यापन के लिए कोई समर्पित केंद्र नहीं है। अब यहां इस नए केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमुख डॉक्टरों और विशेषज्ञों के परामर्श से तैयार किए जाएंगे। मुख्य रूप से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली, जोधपुर और अन्य प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों के परामर्श से। अप्रैल- मई 2022 में कुछ बुनियादी प्रशिक्षण सिमुलेटरों के साथ प्रशिक्षुओं के पहले बैच को शामिल करने की योजना है, जो खुले बाजार में व्यापक रूप से उपलब्ध हैं, जबकि अगले चरण में उन्नत सर्जिकल रोबोट शामिल किए जाएंगे। एमसीसी से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेजों की जरूरतों को पूरा करने की उम्मीद है और यह गतिविधि चिकित्सा विषयों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप भी है। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵