नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में 324 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 5 लोगों की जान चली गई। अब देश में कुल 6800 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। कर्नाटक में सोमवार को दो और मरीजों की मौत हुई, जिससे वहां कुल मौतें 11 हो गईं। झारखंड, दिल्ली और केरल में एक-एक मरीज की जान गई। देश में अब तक 70 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं।
राज्यवार स्थिति कैसी है?
केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
केरल: 2053 केस
महाराष्ट्र: 18 मौतों के साथ टॉप पर
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में 3 डॉक्टर समेत 6 नए केस, कुल एक्टिव केस 43
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, “सरकारी अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था है, घबराने की जरूरत नहीं।
राज्यों की तैयारी
गुजरात में ICU और वेंटिलेटर तैयार स्वास्थ्य मंत्री बोले: “नई वैरिएंट्स गंभीर नहीं हैं, वही केरल में सभी मरीजों को मास्क अनिवार्य बुखार, खांसी वालों को कोविड टेस्ट जरूरी कर्नाटक में भी गुलबर्गा मेडिकल कॉलेज में 25 बेड का कोविड वार्ड ICU, HDU और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था उत्तराखंड मेंऑक्सीजन और दवाइयों की उपलब्धता के निर्देश कोविड केसों की रिपोर्टिंग जरूरी की गई हिमाचल प्रदेश में नाहन में पहला केस मिला, सभी को मास्क पहनना अनिवार्य।
भारत में मिले 4 नए कोविड वैरिएंट
ICMR ने बताया कि देश में 4 नए वैरिएंट्स की पहचान हुई है:
LF.7
XFG
JN.1 (सबसे सामान्य)
NB.1.8.1
JN.1 वैरिएंट में करीब 30 म्यूटेशन हैं, जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। हालांकि, ये ज्यादा गंभीर नहीं हैं। WHO ने इन्हें ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ माना है।
रांची में पहली मौत, 44 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ा
रिम्स में हुआ निधन रांची के रिम्स अस्पताल में 44 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हो गई। यह झारखंड में इस साल की पहली मौत है। मरीज को कई अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। 24 घंटे में 3 नए मामले आए सामने। राज्य में अब तक कुल 15 से अधिक केस रिपोर्ट हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, दवाओं और ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर जांच के लिए डॉक्टरों की तैनाती की बात कही गई, पर अभी व्यवस्था शुरू नहीं। सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण हों तो टेस्ट कराएं। भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें। बुजुर्ग और बीमार लोग विशेष सावधानी बरतें। देश में कोरोना दोबारा रफ्तार पकड़ रहा है, लेकिन स्थिति गंभीर नहीं है। सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हैं। आम लोगों को भी सावधानी बरतने और कोविड गाइडलाइन्स का पालन करने की जरूरत है।





