back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश में दूसरी लहर के लिए कोरोना वायरस बी.1 617 स्वरूप जिम्मेदार – डॉ. हर्षवर्धन

– कई राज्यों के साथ कोरोना की स्थिति पर की समीक्षा नई दिल्ली, 13 मई(हि.स.) केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे वायरस का बी1 617 स्वरूप है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू एचओ) ने भी वायरस के इस स्वरूप को वैश्विक चिंता का विषय माना है। उन्होंने बताया कि वायरस के जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चलता है कि पिछले डेढ़ महीने में कोरोना के मरीजों की संख्या के साथ इस बी1 617 के स्वरूप में भी बढ़ोतरी हुई है। वायरस के इस स्वरूप में लगातार तीन म्यूटेशन हो चुके हैं। गुरुवार को डॉ. हर्षवर्धन ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं लेकिन 27 अप्रैल से यहां नए मामले घटे हैं। वहीं, राजस्थान में एक्टिव मामले बढ रहे हैं और मौत की संख्या भी रोजाना 150 से अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि केरल के सभी जिलों में 15 अप्रैल से बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, कर्नाटक में भी मार्च से मामले बढ़े हैं। बंगलुरू में सबसे ज्यादा मामले बढ़े हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵