back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांसवाड़ा के खेत खलिहानों में लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन

बांसवाड़ा, 28 जून (हि.स.)। जनजाति जिले बांसवाड़ा में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए चिकित्सा विभाग हर सम्भव प्रयास कर रहा है। मेडिकल विभाग की टीमें खेत खलिहानों में जाकर टीकाकरण कर रही है, ताकि गांव गांव में लोगों को लाभान्वित किया जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार के निर्देश के बाद दूर दराज के इलाकों में घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके परिणाम भी सार्थक मिल रहे है। सज्जनगढ़ के अंदेश्वर क्षेत्र में स्थित झामरी गांव में सोमवार को कोविड वैक्सीन के लिए टीम पहुंची। जहां पर लोगों से समझा कर खेतों में टीकाकरण किया गया। बीसीएमओ डॉ नीलेश सोनी ने बताया कि यहां पर अब तक 88 टीके लग चुके थे। उन्होंने बताया कि सभी टीके घर-घर विजिट कर लगाए गए हैं। कुछ लाभार्थियों को खेतों में जाकर लाभान्वित किया गया। सोमवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता दरखा, एएनम बिमला देवी व स्वयंसेवक राजकुमार ने लोगों को समझाकर टीकाकरण किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुभाष/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵