नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियाव इलाके से धर्म परिवर्तन की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मुस्लिम युवक सलमान शेख पर एक हिंदू युवक की पत्नी, साली और पांच साल की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और इस्लाम कबूल करवाने की साजिश का आरोप लगा है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित अनिल नामक व्यक्ति का आरोप है कि जब वह काम पर जाता था, तो सलमान शेख उसके घर आकर उसकी पत्नी और साली को इस्लाम धर्म अपनाने की तालीम देता था। अनिल का कहना है कि सलमान ने उनके दिमाग को इस हद तक प्रभावित किया कि उन्होंने न केवल उसका घर छोड़ दिया बल्कि अपनी पांच साल की मासूम बेटी को भी साथ ले गए। इस मामले में मड़ियाव थाने में FIR दर्ज कर दी गई है और पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।
लंबे समय से रची जा रही थी साजिश
अनिल का दावा है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि सलमान काफी समय से उनके परिवार को निशाने पर लेकर दिमागी रूप से तैयार कर रहा था। सलमान का आना-जाना लगातार बना हुआ था। वह धार्मिक किताबें और इस्लाम की बातें बताकर ब्रेनवॉश कर रहा था। मासूम बच्ची को भी इस साजिश में घसीट लिया गया।
छांगुर बाबा का मामला भी आया था सामने
धर्म परिवर्तन से जुड़ा ऐसा ही एक बड़ा मामला हाल ही में छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन को लेकर सामने आया था। एटीएस ने लखनऊ से उसे गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि वह लालच देकर धर्मांतरण कराने वाला गिरोह चला रहा था। छांगुर ने रशीद नामक व्यक्ति को “गाजी” बना कर धर्मांतरण का काम सौंपा था। छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद पूरे राज्य में धार्मिक रूपांतरण के मामलों पर सख्ती शुरू हुई है।
CM योगी का बयान
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा,”आपने देखा होगा किस प्रकार की साजिशें हो रही हैं। बलरामपुर में हमने बड़ी कार्रवाई की है। धर्मांतरण के लिए जातियों के हिसाब से रेट तय किए गए थे, और इसके लिए विदेशों से फंडिंग भी हो रही थी। लखनऊ की यह घटना एक बार फिर धार्मिक रूपांतरण और सामाजिक सौहार्द पर खतरे की घंटी है। पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्रदेश सरकार भी लगातार ऐसे मामलों पर सख्त रवैया अपनाने की बात कर रही है। आने वाले दिनों में यह मामला सामाजिक और राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन सकता है।




