back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Petrol-Diesel Price- पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में 11जून को सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

नई दिल्ली, 09 जून (हि.स.)। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। देश की जनता के जेबों पर पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि का असर पड़ने लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी प्रदर्शन की योजना बनाई है। ऐसे में आगामी 11 जून को देशभर के पेट्रोल पंपों के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल डीजल के मूल्य में हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि तेल की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। लोगों को पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों से राहत नहीं मिल रही है। कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने ट्रांसपोर्टरों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है। इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्हें हर चीज की महंगी कीमत चुकानी पड़ रही है। पार्टी की तरफ से जारी निर्देश के तहत 11 जून को देशभर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे और पेट्रोल पंपों के सामने बैठकर नारे लगाएंगे। इसके लिए हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और अन्य प्रदेशों में इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵