back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में कांग्रेस 20 मार्च को मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस

भोपाल, 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में कमल नाथ के नेतृत्व वाली सरकार के इस्तीफा देने की तारीख यानिकी 20 मार्च को कांग्रेस की प्रदेश इकाई लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने जा रही है। इस दिन जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि 15 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी, परन्तु भाजपा ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। यह जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का अपमान है। शेखर ने आगे कहा कि भाजपा जब तमाम नैतिक मूल्यों और आदशरें को कुचलकर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातन्त्र को धनतंत्र से कुचल रही थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शवादी सिद्धांतों और नैतिकता के उच्च मापदंडों को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया। शेखर ने, लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने का ऐलान करते हुए बताया कि कमलनाथ द्वारा खरीद-फरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तारीख 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दिन सभी जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन, संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण किया जाएगा, साथ ही महात्मा गांधी एवं डा अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। इस दिन सभी कांग्रेस कार्यालयों में कमलनाथ के वीडियो सन्देश का प्रदर्शन व प्रसारण किया जाएगा। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...