back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदौर दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा! नगर निगम के सामने किया प्रदर्शन, पुलिस ने लिया एक्शन

मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों को लेकर सियासत गरमा गई है। युवा कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों को लेकर सियासत गरमा गई है। युवा कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने 21 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

भागीरथपुरा त्रासदी को लेकर फूटा गुस्सा

प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भागीरथपुरा इलाके में फैली दूषित पेयजल त्रासदी प्रशासन की गंभीर लापरवाही और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार का नतीजा है। उनका कहना था कि यदि समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई की जाती, तो लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

1 करोड़ मुआवजा और इस्तीफों की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से तत्काल इस्तीफा लिया जाए दोषी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ घंटी लेकर पहुंचे और उसे बजाकर प्रतीकात्मक विरोध जताया। चश्मदीदों के अनुसार, इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने घंटी छीन ली और उसे एमजी रोड थाने ले गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर घंटी जब्त करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कानून-व्यवस्था के लिए हिरासत में

पुलिस उपायुक्त राजेश व्यास ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं का रवैया उग्र हो गया था। स्थिति को काबू में रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक टीवी पत्रकार के सवाल पर कैमरे के सामने ‘घंटा’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर पहले से विवाद चल रहा है। वहीं, भागीरथपुरा इलाका विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 में आता है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। दूषित पेयजल से हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार डायरिया से 10 मरीजों की मौत हुई राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट में 4 बुजुर्गों की मौत की बात कही वहीं स्थानीय नागरिक छह महीने के बच्चे समेत 15 मौतों का दावा कर रहे हैं हालांकि, 15 मौतों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵