back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Congress fail in 10th class: ‘कांग्रेस’ 10वीं में हुआ फेल, सोशल मीडिया पर बना मज़ाक का विषय! जानिए पूरा मामला

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यहां रहने वाला एक छात्र जिसका नाम वास्काले कांग्रेस लडका है जो 10वीं की परीक्षा में फेल हो गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यहां रहने वाला एक छात्र जिसका नाम वास्काले कांग्रेस लडका है जो 10वीं की परीक्षा में फेल हो गया। जैसे ही यह खबर सामने आई कि “कांग्रेस” 10वीं में फेल हो गया, लोगों ने तुरंत इसे राजनीतिक पार्टी कांग्रेस से जोड़ दिया और सोशल मीडिया पर मज़ेदार मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

राजनीतिक मज़ाक की वजह बना नाम

लोगों को छात्र का नाम अजीब और दिलचस्प लगा क्योंकि इसमें “कांग्रेस” शामिल है। कई यूज़र्स ने लिखा कि जैसे छात्र “कांग्रेस” फेल हो गया, वैसे ही राजनीतिक पार्टी कांग्रेस भी 2014 के बाद से देश और राज्यों में चुनावी मैदान में फेल होती आ रही है। कुछ लोगों ने तो यह भी लिखा कि “10वीं में कांग्रेस फेल, अब क्या लोकसभा की तैयारी करेगा?”एक अन्य यूज़र ने मज़ाक किया “कम से कम पेपर तो दिए, ये तो बड़ी बात है!

नसीहत भी दी, हंसी-मज़ाक के साथ

कुछ लोगों ने मज़ाक के साथ छात्र को हौंसला भी दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि यह मेहनत करने का एक और मौका है। एक यूज़र ने लिखा “छात्र हो या पार्टी, फेल होना आखिरी नहीं होता। अब मेहनत करो और अगली बार पास हो जाओ।” छात्र वास्काले कांग्रेस का 10वीं में फेल होना भले ही एक व्यक्तिगत मामला हो, लेकिन उसका नाम सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार और वायरल मुद्दा बन गया। उम्मीद है कि छात्र अगले साल बेहतर प्रदर्शन करेगा, और साथ ही शायद राजनीतिक “कांग्रेस” भी अपना रिपोर्ट कार्ड सुधारने की कोशिश करेगी! वहीं, राजनीतिक व्यंग्य के रूप में लोगों का कहना है कि ठीक इसी प्रकार का मौका कांग्रेस पार्टी के पास भी है कि वह आगे और मेहनत करे और आने वाले चुनाव में अच्छे नंबरों से पास हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...