back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मतदाता सूची से नाम हटाने की शिकायत लेकर EC में शिकायत की दर्ज, अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने दिया ये भरोसा

अरविंद केजरीवाल ने मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने इसके लिए अरविंद केजरीवाल को आगे के दिशा निर्देश की जानकारी दी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इसी बीच, आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज 11 दिसंबर 2024 को चुनाव आयोग से दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग और वोटर लिस्ट से मदाताओं का नाम न हटाने की शिकायत को लेकर मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि उन्होंने चुनाव आयोग को करीब 3 हजार पेजों का एक दस्तावेज सौंपा है। अपनी बात जारी रखते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से अपील की है कि मतदाता सूची से नाम न हटाया जाएं।

“हमारी पार्टी ने इसको रोकने की मांग चुनाव आयोग से की है”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चुनाव आयोग को मतदाता सूची से नाम न हटाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। इसके लिए हमने 3 हजार पेजों का एक दस्तावेज भी चुनाव आयोग के पास जमा किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को सबूत सौंपे हैं कि भारतीय जनता पार्टी कैसे दिल्ली के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कटवाने की साजिश कर रही है। इनमे से अधिकतर मतदाता झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि तुगलकाबाद में बूथ नंबर 17 पर एक बूथ पर 40 फीसदी वोट हटाने की अर्जी दाखिल की गई हैं। हमारी पार्टी ने इसको रोकने की मांग चुनाव आयोग से की है।

हमें चुनाव आयोग ने कार्यवाई का आश्वासन दिया है: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जो भी लोग इन वोटो को मतदाता सूची से हटाने की साजिश रच रहे हैं, उनपर सख्त एक्शन लिया जाए। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 खत्म होने तक सामूहिक रूप से नाम नहीं हटाए जाएंगे। यही ऐसा किया जाएगा तो हम फील्ड जांच करेंगे और सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ आने के बाद ही ऐसा किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात जारी रखते हुआ कहा कि अगर 5 या उससे अधिक नाम हटाने का आवेदन आता है तो SDM को फील्ड जांच करनी होगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये सभी आश्वासन हमें चुनाव आयोग ने दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें उपनेता के पद से हटा दिया है। पार्टी...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵