back to top
34.1 C
New Delhi
Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने छह फर्मों के खिलाफ की कार्रवाई

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने छह फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन फर्मों ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को पॉली-एथीलीन कवर (एलडीपीई) की आपूर्ति, टेंडर और बोली में दखलंदाजी की। 29 अक्टूबर, 2021 को सीसीआई ने अंतिम आदेश जारी कर दिया। इन फर्मों को धारा 3(3)(डी) समेत प्रतिस्पर्धा अधिनियम 2002 की धारा 3(1) के प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था। इन धाराओं के तहत प्रतिस्पर्धा-रोधी समझौतों का निषेध है। सीसीआई के मुताबिक इन सभी फर्मों ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को पतले पॉली-एथीलीन कवर (एलडीपीई) की आपूर्ति करने में आपस में गोलबंदी की। इन फर्मों ने इन एलडीपीई की कीमत तय करने में सीधे या परोक्ष रूप से हस्तक्षेप किया, टेंडर प्राप्त करने में, बोली तय करने में और बोली प्रक्रिया में दखलंदाजी की। एफसीआई की तरफ से दायर शिकायत पर मामला शुरू किया गया था। उपरोक्त मामले को देखते हुये सीसीआई ने एफसीआई द्वारा जारी टेंडर के सम्बंध में बोली में गड़बड़ी करने और आपस में गोलबंदी करने का दोषी पाते हुये छह फर्मों के खिलाफ बंदी तथा काम रोकने का आदेश जारी कर दिया। बहरहाल, सीसीआई ने इन फर्मों पर कोई जुमार्ना नहीं लगाया, क्योंकि छह में से चार फर्मों ने कम जुमार्ना लगाने की अपील की थी और अपना कदाचार स्वीकार कर लिया था। फर्मों ने जांच के दौरान अपनी आपराधिक कार्य-प्रणाली को स्वीकार किया था और सीसीआई के साथ पूरा सहयोग करने का वायदा किया था। इसके अलावा ये फर्में एमएसएमई के वर्ग में आती हैं, जहां स्टाफ और कारोबार सीमित है। सीसीआई ने कोविड-19 के हालात का भी ध्यान रखा, जिसके कारण एमएसएमई सेक्टर दबाव में रहा है। यह आदेश रेफ्रेंस केस. नं. 07 208 में पारित किया गया है। आदेश की प्रति सीसीआई की बेवसाइट पर उपलब्ध है। –आईएएनएस जीसीबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

इन तस्वीरों से छाया Tejasswi Prakash का ग्लैमरस अंदाज, फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश...

Sukanya Samriddhi Yojana 2026: 8.2% ब्याज के साथ बेटियों के भविष्य का मजबूत निवेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार की लोकप्रिय बचत योजना सुकन्या...

ब्लैक ड्रेस में Disha Patani का ग्लैमरस और बोल्ड लुक वायरल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिशा पटानी (Disha Patani) ने अब...

PBKS vs LSG: मुल्लांपुर में रन बरसेंगे, जानें किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में Punjab Kings और...

Jan Aushadhi Kendra खोलकर करें कमाई, जानिए योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार की जन औषधि योजन (Jan...

KKR vs RR IPL 2026: 28वां मैच Eden Gardens में होगा, दोनों टीमों का रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स...

दिनहाटा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला तेज, टीएमसी बीजेपी और AIFB के बीच कांटे की टक्कर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Dinhata विधानसभा सीट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵