back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगन्नाथ मंदिर के पास निर्माण की जांच के लिए कमेटी बनी

भुवनेश्वर, 31 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा विधानसभा ने गुरुवार को पुरी में जगन्नाथ मंदिर के पास ओडिशा सरकार द्वारा किए गए निर्माण कार्यो की जांच के लिए एक समिति बनाई। विधानसभा अध्यक्ष एस.एन. पात्रो पुरी जाएंगे और इस मामले में सभी संबंधित अधिकारियों से चर्चा करेंगे। पैनल के अन्य सदस्यों में कानून मंत्री प्रताप जेना, संसदीय कार्य मंत्री बिक्रम केशरी अरुखा, पुरी विधायक जयंत सारंगी, कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा, देवी प्रसाद मिश्रा, ललितेंदु विद्याधर महापात्र और अतनु सब्यसाची नायक शामिल हैं। भाजपा के पुरी विधायक जयंत सारंगी ने 29 मार्च को आरोप लगाया था कि मंदिर के पास हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के लिए निर्माण गतिविधियां राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की मंजूरी के बिना की गई थीं। भाजपा विधायक ने कुछ अन्य विपक्षी सदस्यों के साथ निर्माण गतिविधियों का निरीक्षण करने और विधानसभा को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए हाउस कमेटी के गठन की मांग की थी। अध्यक्ष पात्रों ने कहा कि वह जल्द ही समिति की बैठक बुलाएंगे। पैनल पुरी का दौरा भी करेगा और इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा। इस बीच, ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र ओडिशा विनियोग (वोट-ऑन-अकाउंट) विधेयक, 2022 के पारित होने के बाद संपन्न हुआ। राज्य सरकार को वित्तवर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों के दौरान अपने समेकित कोष से 1.06 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की अनुमति देने वाला विधेयक पारित किया गया। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...