back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather : दिल्ली- NCR में शीतलहर का प्रकोप जारी, Air Quality बहुत खराब, जानिए अन्‍य राज्‍यों का हाल

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में शीतलहर के बीच हवा बहुत खराब बनी हुई है। देश के अन्‍य राज्‍यों में भी लोगों का ठंड से बुरा हाल है। इस बीच कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अधिकतर हिस्सों में इस समय शीत लहर का प्रकोप जारी है। इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को मध्यम कोहरा रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। वहीं, IMD ने 11 और 12 जनवरी को बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता में भी सुधार नहीं हुआ है। इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन दिल्ली की वायु गुणवत्‍ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार को सुबह 6 बजे AQI 310 दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, 8 और 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। जबकि 11 और 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बता दें कि सोमवार की सुबह दिल्ली में खराब मौसम और शीतलहर की स्थिति रही, साथ ही तापमान में गिरावट और सर्द हवाएं भी चलीं। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश भी हुई।

घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 8 डिग्री रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

दिल्ली में AQI

आनंद विहार (394), अशोक विहार (343), बवाना (329), बुराड़ी क्रॉसिंग (307), जहांगीरपुरी (359), मुंडका (323), नरेला (323), पटपड़गंज (364), पंजाबी बाग (332), पूसा (301), रोहिणी (335), आर के पुरम (327), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (299), नजफगढ़ (284)।

ऐसा रहेगा अन्‍य राज्‍यों के मौसम का हाल

देश के अन्‍य राज्‍यों की बात करें तो मंगलवार को पंजाब के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि इस दौरान शीतलहर चल सकती है। पंजाब में 8-9 जनवरी तक मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और शीत लहर का प्रभाव जारी रहेगा। जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई जिलों में अगले चार दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं, लखनऊ में 10 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि बिहार में आज पूरे राज्य के लिए मौसम विभाग ने ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। 7-8 जनवरी को बिहार के अधिकांश इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसी के साथ आगामी 48 घंटों के दौरान पटना, नालंदा, शेखपुरा, गया, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर जैसे जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...